0 गोताखोर कुत्ता ‘बेंजो’ मेरिलेंड (फ्लोरिडा) का बेंजो विश्व का पहला और एकमात्र ऐसा कुत्ता है जो कुशल मानव गोताखोर की तरह विशेष पोशाक पहन कर समुद्र की गहराइयों में विचरण कर सकता है।
गोताखोरी के अतिरिक्त वह डाॅल्फिन मछलियों को कुशलतापूर्वक खाना खिलाने का काम भी करता है, अपनी इस विशिष्ट योग्यता के कारण अफगान हाउंड नस्ल के इस कुत्ते को हाॅलीवुड की एक फिल्म में नायक की भूमिका भी मिली। विख्यात निर्देशक जो केंप की फिल्म ‘बेंजो टेक्स अ ड्राइव’ की नायिका भी इस नस्ल की सुंदर मादा है। बेंजो के लिए गोताखोरी का मास्क एवं पोशाक चुनने का काम प्रशिक्षक फ्रेंक इन ने कई नमूनों को आजमाने के बाद किया। प्रशिक्षण का काम 3 महीनों में पूरा हुआ था।इसी प्रशिक्षण के दौरान बेंजो की दोस्ती डाॅल्फिन से हुई। इस चंचल समझदार मछली के साथ जल-क्रीडा करना बेंजो को बेहद भाता है।
प्रशिक्षण एवं पोशाक आदि पर 3 लाख डाॅलर व्यय हुए। फिल्म को बाॅक्स आॅफिस पर सफलता के बाद बेंजो को दस लाख डाॅलर का मेहनताना मिला था। अब वे अपनी फिल्मी नायिका को जिंदगी की नायिका बनाकर लंबा हनीमून मना रहे हैं। (चैथा संसार में 28 मई 1989 को प्रकाशित) 0 प्राणरक्षक ‘जावा’
इटली के उत्तरी भाग में लोआनो नामक तटीय क्षेत्र में ‘जावा’ इनसानों की जान बचाने का काम करता है। विशेष रूप से प्रशिक्षित न्यू फाउंडलैंड का करूण-क्रंदन सुनते ही सागर में छलांग लगाता है तथा उसकी बांह को मुंह में दबाकर किनारे तक पहुंचा देता हैं।
70 किलोग्राम का यह कद्दावर कुत्ता जितना ताकतवर है, उतना ही कुशल तैराक भी है। पिछले तीन वर्षों से यह काम करते-करते वह अब तक सैकडों व्यक्तियों को मौत के मुंह से निकाल चुका है। जावा की छोटी बहन ‘ईथल’ भी प्राण-रक्षा का विशेष प्रशिक्षण प्रापत कर भाई का हाथ बंटाने लगी है। ईथल किनारे के बजाय एक नौका में घूमती है तथा डूबते व्यक्ति की पुकार सुनते ही सागर में कूद कर उसे खींच कर नौका तक ले आती है। शक्ल सूरत से भयानक नजर आने वले इन भाई-बहनों के हृदय में मानवता इतनी अधिक है कि किसी भी खतरे से डरे बिना हर हालत में डूबते व्यक्ति की मदद करते हैं और अपनी जान पर खेलकर उनके प्राणों की रक्षा करते हैं। (चैथा संसार में 28 मई 1989 को प्रकाशित)
पुरानी कहावतों और मान्यताओं के अनुसार, कुत्तों की जिंदगी और मौत- दोनों ही बुरी मानी जाती थी। इन पुरानी मान्यताओं को ठेंगा दिखाते हुए नए जमाने के अरबपतियों के पालतू लाडले श्वान जो जिंदगी जी रहे हैं, उसे देखकर ईष्र्या की आग में जलने को जी चाहने लगेगा। सिर्फ जिंदगी ही नहीं, इन शाही श्वानों की मौत भी इतनी ग्लेमरस होती है कि मरने और मरने के बाद श्वान योनि पैदा होने का वर मांगने की ललक होती है।
क्वीन एना की रोजमर्रा की जिंदगी को ही लीजिए। आक्सफोर्ड शायर (ब्रिटेन) की पामेरियन नस्ल की इस रानी का एक छोटा-सा बंगला है। जो 20 हजार पौंड में बनकर तैयार हुआ था। पूर्णतः वातानुकूलित इस बंगले में पढने-लिखने का पूरा सामान, डायनिंग टेबल और चंदन की लकडी से बना शाही पलंग मौजूद है। रानी एना के रख-रखाव पर प्रतिमाह एक हजार पौंड (करीब 20 हजार रुपए) व्यय होते हैं।

एना की ये शानदार जिंदगी हाॅलीवुड के लाडले कुत्तों के मुकाबले फीकी पड जाती है। एलिजाबेथ टेलर का नाम तो हर फिलमी प्रशंसक ने सुना होगा। सेक्स और अभिनय की देवी माने जाने वाली इस रूपसी के प्रेम के हकदार शिह्तिज नस्ल के दो झब्बेदार कुत्ते थे। अपने इन प्यारे श्वानों के बाल के रंग से मैच कराने के लिए लिज ने अपने बालों को भी उसी रंग में रंगवाया था। जिमी स्टीवार्ट अपने जमाने में हाॅलीवुड के टाॅप हीरो थे और इनकी जिंदगी का हीरो था उनका कुत्ता। बीवरली हिल्स पर स्टीवार्ट ने 15 लाख डाॅलर का ऐ विशेष घर अपने प्यारे कुत्ते के लिए बनवाया था। टी.वी. अभिनेत्री विक्टोरिया प्रिंसपल ने डाॅबरमेन नस्ल के अपने कुत्ते के जनमदिन की पार्टी का जो बिल अदा किया था, वह था सिर्फ 40 हजार डाॅलर। इन फिल्मी सितारों के कुत्तों के लिए हाॅलीवुड में विशेष तौर पर ‘डाॅग ब्यूटी क्लीनिक’ बनाए गए हैं। अपनी निजी कारों में सवार होकर ये कुत्ते इन सौंदर्य की दुकानों पर जाकर सजते-संवारते हैं। सैर-सपाटे और मनोरंजन के लिए इन्हें विशेष रूप से इनके लिए ही बनाई गई ‘मोटलों’ में ले जाया जाता है। इन मोटलों में वे साप्ताहिक छुट्टी बिताते हैं। साथ ही रोमांटिक दोस्ती के लिए हमजोली का भी प्रबंध करते हैं। जब ये अपना जीवन साथी चुन लेते हैं, तब इनके अभिभावक रस्मी कार्रवाइयां निबटा कर भव्य पैमाने पर विवाह समारोह आयोजित करते हैं।
इन लाडलों का निधन हो जाने पर इनको कैलिफार्निया के विशेष कब्रिस्तान में दफनाया जाता है। इस कब्रिस्तान में अब तक 30 हजार स्मारक बन चुके हैं। कब्र के लिए जगह और स्मारक निर्माण का औसत खर्च 6 हजार डाॅलर लगभग 80 हजार रुपए आता है। (चैथा संसार में 28 मई 1989 को प्रकाशित)

आपने कुत्ते को पिछला एक पैर ऊंचा करके पेशाब करते देखा होगा। दीवारों पर बिजली के खम्भों पर, कार-ट़क या दुपहिया वाहनों के टायरों पर ऐसा करने के पीछे आखिर कारण क्या है?
प्राणिशास्त्री कुत्ते की इस आदत के लिए उसकी बुद्धि की दाद देते हैं। प्रत्येक कुत्ता स्वयं जहां रहता है, उस क्षेत्र को अपना प्रदेश मानकर उसमें सभी स्थानों पर अपनी पहचान छोडता जाता है। दूसरे प्राणियों की तरह कुत्तों की पेशाब में भी कुछ ऐसे रासायनिक घटक होते हैं जिसकी तीव्र बू प्रत्येक कुत्ते के केस में बदलती रहती है। फेरोमोंस नामक यह गंध प्रायः सभी कुत्ते आसानी से पहचान सकत हैं। यही घटक कुत्तों के लिए ‘केमिकल मेसेंजर’ जैसा काम देते हैं।
कुत्ता अपनी इस शक्ति का लाभ स्वयं ही उठाता है। एक बार कोई शक्तिशाली कुत्ते ने यहां के कुत्तों को मिली जमात ने एकत्रित होकर जगह-जगह पेशाब करके अपने क्षेत्र की पहचान स्थापित कर दी तो फिर यह ‘सरहद’ पारकर अंदर प्रवेश करने की हिम्मत दूसरे कुत्ते नहीं करते हैं। अपने मालिक के साथ नाता बना रहे, अलग न हो जाए, घर न भूल जाए, इस कारण भी कुत्ता जिस स्थान पर रहता है, उस स्थान पर यहां-वहां पेशाब करके अपने चिन्ह छोडता जाता है। मालिक के घर की साइकल, स्कूटर या कार जैसी चलती फिरती चीजों पर भी कुत्ता इस कारण ही पेशाब करता रहता है। मालिक अपने कुत्ते को लेकर घूमने निकलता है तब भी राह चलते थोडे-थोडे अंतर से पेशाब कर रास्ते में अपने ‘पदचिन्ह’ छोडता जाता है। स्वयं जिस रास्ते से गया था, उसके चिन्ह होने के कारण अलग हो जाने पर भी कुत्ते को रास्ता ढूंढकर घर पहुंच जाने में दिक्कत नहीं पडती है।

नाम उस कुत्ते का बाॅबी था। बाॅबी कोली जाति का एक खूबसूरत कुत्ता था, जिसका मालिक फ्रेंक ब्रेजियर अमेरिका के ओरगन राज्य के सिलवर्टन कस्बे का निवासी था।6 जून 1923 को फ्रेंक ब्रेजियर अपने पूरे परिवार के साथ कुछ महीनों के लिए इंडियाना राज्य के बासकट शहर में आ गया। वह अपने प्यारे कुत्ते बाॅबी को साथ लाया था किंतु कुछ दिनों बाद बासकट में बाॅबी कहीं खो गया। ब्रेजियर ने उसे काॅफी खोजा, किंतु बाॅबी नहीं मिला। अंत में निराश होकर परिवार वापस सिलवर्टन लौट आया। इधर, बाॅबी जो बासकट शहर की अजनबी सडकों पर में रास्ता भूल गया था, ने अपने मालिक को काफी ढूंढा। लेकिन जब उसे अपने मालिक का कोई पता बासकट में नहीं चला तो उसने वापस पुराने कस्बे सिलवर्टन जाने का इरादा किया। बाॅबी को इंडियाना से सिलवर्टन जाने के रास्ते बिल्कुल मालूम नहीं थे। फिर वह एक इन्टयूशन के सहारे जगह-जगह भटकता और राह में अनेक परेशानियों का सामना करता हुआ जैसे-तैसे ओरगन राज्य की सीमा तक आ पहुंचा। यहां आने पर भी बाॅबी के लिए यह जानना इतना आसान नहीं था कि वह कहां तक पहुंचा है और उसकी मंजिल किधर है? वह न तो साइन बोर्ड पढ सकता था, न किसी को अपनी परेशानी बता सकत था। न कुछ पूछ सकता था और न ही हर मोड पर लगे मार्ग संकेतों को समझ सकता था। बाॅबी ने अपने सामने देखा, एक बहुत बडा पठार उसे नजर आया, जिसके क्षितिज पर में नीले-नीले से दिखने वाले पहाड थे। सर्दियों का मौसम था इसलिए चारों ओर धुंध छाई हुई दिखाई दे रही थी। पठार का कहीं अंत होता नजर नहीं आता था, इतने दिनों के मुश्किल भरे सफर के बाद बाॅबी बहुत थक चुका था।
उसके खूबसूरत जिस्म पर मांस का नाम नहीं, केवल हड्डियां ही शेष रह गईं थीं। बाल भी झड चुके थे। बाॅबी ने सोचा कि यदि वह पश्चिम की ओर बढा तो मंजिल तक पहुंचने के पहले ही दम टूट जाएगा, क्योंकि वह वीरान पहाडी रास्ता था। बाॅबी अंत में उत्तर की ओर मुड गया और तीन दिन के थका देने वाले रास्ते को तय करने के बाद अब वह कोलम्बिया नदी के तट पर था। नदी के पास ही एक चैडी सडक बनी हुई थी। वह सडक पर चलने लगा। वह सीधे पोर्टलैंड के रास्ते चल रहा था। बहुत आगे चलने के बाद उसने अपना मार्ग बदल लिया। यदि वह मार्ग नहीं बदलता तो निश्चित ही आगे उस भारी यातायात भरी सडक पर किसी गाडी के नीचे दबकर प्राण त्याग देता। आगे चलने पर वह एक ऐसे स्थान पर पहुंचा, जहां चारों ओर हरे-भरे खेत थे।
कुछ आगे चलने पर बाॅबी पोर्टलैंड की मुख्य सडक से आ लगा था। पोर्टलैंड से सिलवर्टन की दूरी लगभग 70 मील थी। लेकिन बाॅबी इतना कमजोर हो चुका था कि अब उससे अधिक चलना मश्किल हो रहा था। किसी तरह शहर के पिछवाडे की स्डकों से होकर गाडियों से बचते हुए वह एक मकान के पिछवाडे पहंचा। थकान से उसका शरीर टूट चुका था और कई रातों के जागरण से उसकी आंखे लाल हो रही थी। भूख-प्यास से उसका बुरा हाल था। मकान मालकिन ने उस कुत्ते की वह दयनीय दशा देखकर एक प्लेट में शारबा भरा मांस और एक बर्तन में पानी भरकर उसके सामने रख दिया। बाॅबी ने पहले तो जी भरकर पानी पिया, फिर मांस खाया। मकान मालकिन एक आयरिश विधवा थी। विधवा ने उसके बाद उसे शोरबे में भीगी रोटी दी। अब बाॅबी का पेट भर चुका था। इसलिए वह वहीं बैठकर ऊंघने लगा। आयरिश महिला ने उसे बडे प्यार से अपने कमरे में सुला दिया। दूसरे दिन जब दरवाजा खुला तो बाॅबी वहां से निकलकर फिर अपनी मंजिल के लिए चल पडा।
इस बार वह बगैर विशेष परेशानी के अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंच गया। सिलवर्टन में बाॅबी को सारा माहौल अजनबी-सा लगा। वह अपने पूर्व परिचित फार्म में बने मकान पर पहुंचा। सभी लोग अपने-अपने कामों में व्स्त थे। किसी का उसकी ओर ध्यान नहीं गया। यदि परिवार के सदस्यों ने उसे देखा भी देखा तो कोई आवारा और मरणोन्मुख कुत्ता मानकर अपने कमों में लगे रहे। लेकिन जब बाॅबी ने परिवार के बच्चों के साथ खेलना शुरू कर दिया तो सबका ध्यान उसकी ओर गया। गौर से देखने पर सभी को यह अपना बाॅबी लगा। कुछ देर बच्चों के साथ बिताने के बाद वह रसोईघर में गया तो मालकिन मिसेस ब्रेजियर उसे देखकर चैंक पडीं। जब उन्हें बताया गया कि यह बाॅबी ही है तो उन्हें एकाएक विश्वास नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही समय में बाॅबी के हाव-भाव और बोली से वह समझ गई कि यह उनका अपना बाॅबी ही है। भावावेश में मिसेस ब्रेजियर की आंखों में आंसू बह निकले। वह बाॅबी से लिपटकर फूट-फूटकर रो पडी।
इसके बाद बाॅबी ऊपर गया। उसे पता था कि वहां पर निश्चित रूप से उसका मालिक फ्रेंक ब्रेजियर उसे मिलेगा। ब्रेजियर अपने कमरे में पलंग पर लेटा ऊंघ रहा था। बाॅबी एक ही छलांग में पलंग कूद गया और अपने मालिक से लिपट गया। ब्रेजियर एकाएक चैंककर एकदम उठ बैठा। अपने सामने बाॅबी को देखकर वह दंग रह गया। वह सपने में भी नहीं सोच सकता था कि उसका प्यारा बाॅबी इस तरह वापस मिल जाएगा। बाॅबी भी बुरी तरह भौंक-भौंक कर अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। ऐसा लग रहा था मानो बाॅबी खुशी से पागल हो उठा हो। घर के सभी लोग अपने प्रिय कुत्ते की इस अविश्वसनीय वापसी से भाव विह्वल हो उठे थे। चारों ओर से ‘बाॅबी बाॅबी’ की आवाजें कुत्ते को हैरानी और हर्ष में डल रही थी। उस दिन बाॅबी रात भर और दिन भर अपने मालिक फ्रेंक ब्रेजियर को छोडकर नहीं गया, आसपास और मोहल्ले के लागों को बाॅबी की इस वापसी का पता चला तो ब्रेजियर के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस तरह एक कुत्ते के द्वारा तीन हजार मील अनजाने रास्तों को तय करना निश्चित ही अपने आप में एक अनूठा रिकार्ड है। स्वामी भक्त बाॅबी ने आखिरकार अपने मालिक को बाधाओं के बावजूद पा ही लिया था। (रविवार, 9 अप्रैल 1989 को प्रकाशित समाचार )
दिल्ली पुलिस के ‘ब्रूजो और ब्रूटस’ नामक इन दो होनहार प्रशिक्षित कुत्तों ने न केवल 13 वर्षीय लडकी चन्नो के हत्यारे को गिरफ्तार करवा दिया बल्कि गुडगांव पुलिस को भी एक बडे सिरदर्द से मुक्ति दिलवा दी।
पुलिस के अनुसार, गुडगांव स्थित वजीराबाद गांव निवासी चन्नो गत 13 अप्रैल को अपने पिता को भोजन देने के लिए खेत में गई थी। लडकी के वापस न आने पर जब उसकी तलाश की गई तो लडकी का शव सुल्तानसिंह नाम एक व्यक्ति के खेत में पडा पाया गया था। अथक प्रयास के बावजूद पुलिस हत्यारे की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त आमोद कंठ के अनुसार, गुडगांव पुलिस के आग्रह पर पुलिस श्वान दल के इन दो सदस्यों-ब्रूजो और ब्रूटस को गुडगांव भेजा गया था। दोनों कुत्तों ने पहले उस स्थान को सूंघा, जहां से चन्नो का शव बरामद हुआ था। बाद में गुडगांव पुलिस ने 60-70 व्यक्तियों को कुत्तों के सामने खडाकर उनसे हत्यारों की पहचान कराई। सूंघने की शक्ति के आधार पर इन कुत्तों ने राजपाल नामक एक व्यक्ति को पकड लिया। बाद में पुलिस द्वारा कडी पूछताछ करने पर राजपाल ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजपाल ने स्वीकार किया कि चन्नो को अकेली देखकर वह उसे बहलाकर पास के एक ट्यूबवेल पर ले गया, जहां पहले उसने अपनी कामवासना पूरी कर लडकी की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त श्रीकंठ ने बताया कि उक्त दोनों श्वान पुलिस के श्वान दल में पिछले डेढ-दो वर्षों से हैं, इन्हें विस्फोटक सामग्री सूंघने में भी महारत हासिल है। Ľ26 अप्रैल 1989 को प्रकाशित समाचार˝।
सुबोध आचार्य
आजकल जन्म दिन मनाने का फेड चल पड़ा है। जन्म दिन यानी हेप्पी बर्थडे की गूंज सर्वत्र दिखाई पड़ती है। अब तो जन्मदिन का भी व्यवसायीकरण और राजनीतिकरण हो गया है। हर शहर, हर कस्बे के चौक—चौराहों पर हमने अब तक नेताओं, अभिनेताओं के बड़े—बड़े होर्डिंग्स देखे हैं और भविष्य में भी देखते रहेंगे, लेकिन 'भूरा मित्र मंडल' का जन्मदिन फेसबुक पर देखने के बाद मानसपटल पर छा गया और एक अजीबोगरीब संतोष हुआ कि वाह रे भूरा! तूने नेताओं, अभिनेताओं को मात दे दी। भूरा मित्र मंडल, कहां का है, यह तो नहीं पता, लेकिन यह जरूर है कि भूरे मियां इन दिनों फेसबुक पर किसी भी दिन और कभी भी टपक जाते हैं। फेसबुक ही नहीं, पिछले दिनों जब रायपुर जाने का मौका मिला तो वहां भी भूरे मियां छाए हुए थे और एक चौराहे पर जन्मदिन की बधाई स्वीकार कर रहे थे। भूरे मियां के होर्डिंग/फोटो को देखकर ऐसा लगा कि हम आदमियों के मुकाबले जानवर कितने भले होते हैं। वो बोल नहीं सकते। वो घपले—घोटालों के भ्रष्टाचार में आकंठ डूब नहीं सकते। अपने—पराये, नाते—रिश्ते की पहचान भूल चुकी इंसान जात इन मूक जानवरों से भी सीख नहीं लेना चाहती।
ईमानदारी, वफादारी और सामाजिकता में वो हमसे बहुत आगे होते हैं, लेकिन हम उन्हें हीन भावना से देखते हैं और सम्मान नहीं देते। वो लोग प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने भूरा का होर्डिंग लगाकर यह दर्शा दिया कि नेताओं से ज्यादा उन्हें इंसानों से प्यार है। मेरी सोसायटी में भी एक भूरा है, जो न जाने कितने साल पहले कहीं से आकर बस गया। धीरे—धीरे पलकर बड़ा हो गया, लेकिन एक—दूसरे को नीचे दिखाने की होड़ में ये भूरा एक मोहरा साबित हुआ। कतिपय अति सभ्य लोगों को उसका कॉलोनी में रहना नागवार गुजरा और उस मूक प्राणी के पीछे हाथ धोकर पड़ गए कि इसे यहां से बाहर निकाल दिया जाए। चूंकि किसी ने उसे पाला नहीं था, इसलिए उसे बचाने की कोशिश में कोई आगे नहीं आया। जो आगे आए, वो भी शतरंज की बिसात पर बिछे थे। भूरा नाक का बाल हो गया। भगाने की मुहीम में जुटे लोगों ने उसे अपने स्वाभिमान से जोड़ लिया और फिर शुरु हुई उसे भगाने की मुहीम, कोई उसे मार कर फेंकना चाहता था तो कोई जहर देने की बात करता था। कोई थाने में रिपोर्ट लिखवाकर तो कोई नगर पालिका में शिकायत कर उसे उठवाना चाहता था। आखिरकार, भूरा को बोरे में बंद कर कार से 16 किलोमीटर दूर छोड़ दिया गया, किंतु भूरा तो भूरा निकला। वो इनके आगे कहां हार मानने वाला था। वो 16 किलोमीटर की दूरी चार दिन में तय करने के बाद आखिरकार सोसायटी में पहुंच ही गया। उसने न किसी से पता पूछा, न किसी की मदद ली। अब आप खुद सोचिए कि भूरा महान है या हमारी इंसान जात।
वापसी के बाद भूरा कातर निगाहों से देख रहा था कि मैंने इतने साल तुम्हारी रखवाली में बिता दिए। सबके बच्चों को बड़ा होते देखा। पूंछ भी खिंचवाईं। दुत्कार भी सही पर मैंने तो कभी पलटवार नहीं किया। हतप्रभ हो वह सोच रहा था कि आखिर ये आफत क्यों आन पड़ी? किसी ने बेहोश करने के तरीके आजमाए तो किसी ने डण्डे से मारा, लेकिन भूरा भी भूरा था, वो टस से मस नहीं हुआ। लेकिन, कब तक? एक दिन दांव चल गया और बोरे में बंद कर बाहर छोड़ दिया गया। दो—तीन दिनों तक तो चर्चा का माहौल रहा, फिर सब ठंडा हो गया। जो चाहते थे कि भूरा नहीं रहे, वे हंस—मुस्करा रहे थे, जैसे उन्होंने मैदान मार लिया हो। जो चाहते थे कि भूरा रहे, वे मायूस ऐसे थे, जैसे कोई उनका अपना बिछड़ गया हो, लेकिन कोई यह नहीं समझ पाया कि भूरा तो इंसानों के अहम् के खेल में एक मोहरा था। मोहरा पीट गया, लेकिन अभी चार ही दिन बीते थे कि तड़के भूरा वापस आ गया। सुबह उसे देख हर कोई चकित था। वो भी पूंछ हिला—हिलाकर सबके दरवाजे पर अपनी वापसी की आमद दर्ज करा रहा था। हम इंसानों की इंसानियत, भूरा की वफादारी के आगे हार गई थी। वो बंद जुबां से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा था और कह रहा था कि मुझे मोहरा मत बनाओ। मैं अभी भी कॉलोनी का वजीर हूं। भूरा को खदेड़ने, उसके वापस आने का घटनाक्रम, हमारे लिए एक सबक है कि आज भी आदमी से ज्यादा वफादार और ईमानदार जानवर हैं।